22 वर्षीय युवक को सब्जी बनाते आया हार्ट अटैक, जांच करने के बाद कर दिया मृत घोषित

By सचिन

Published on:

Follow Us
22 वर्षीय युवक को सब्जी बनाते आया हार्ट अटैक, जांच करने के बाद कर दिया मृत घोषित

पिपलानी के टीआईटी कॉलेज से मास्टर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रहा था। रीवा जिले के रहने वाले 22 वर्षीय छात्र को अचानक हार्ट अटेक आ जाने से उसकी मृत्यु हो गयी। छात्र को उसके दोस्त पटेल नगर स्थित गायत्री हॉस्पिटल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने इलाज करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

फ्लैट में दोस्तों के साथ सब्जी बना रहा था युवक

यह भी पढ़े –अयोध्या राम मंदिर के लिए जिन लोगो ने उड़ाया भाजपा का मजाक, अब उनको मिलेगा करारा जवाब

22 वर्षीय युवक को सब्जी बनाने के दौरान आया हार्ट अटैक, 22 वर्षीय युवक को सब्जी बनाने के दौरान आया हार्ट अटैक, पिपलानी थाना पुलिस के हवलदार सुदीप राजपूत का कहना है की विवेक सोनी (22) अयोध्या नगर क्षेत्र में दोस्तों के साथ ही रहता था। सोमवार रात करीब 8 बजे वह फ्लैट में दोस्तों के साथ सब्जी बना रहा था। दोस्तों ने उसे किचन में ही बेहोश की हालत में निचे गुरा हुआ देखा। और उसे लेकर पास के गायत्री अस्पताल लेकर गए। जहा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

दोस्‍तों का कहना है

घटना के वक्त विवेक सोनी के साथ मौजूद रहे दोस्तों ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात दोस्त अयोध्या नगर के फ्लैट में पढ़ाई करने के लिए एक साथ हुए थे हम सभी पढ़ाई शुरू करने ही वाले थे, तभी विवेक ने कहा- पहले खाना खाना है फिर सभी पढ़ाई करेंगे।

यह भी पढ़े –क्रिसमस उत्सव के बिच केरल में हुआ एक बढ़ा हादसा, लोग हुए गंभीर रूप से घायल

अचानक गिर गया

रात के करीब 8 बजे थे। विवेक किचन में चला गया। वह सब्जी बनाते हुए बात भी कर रहा था। तभी अचानक गिर गया। हमने देखा तो वह सीने को हाथ से पकड़े हुए था। कुछ बोल नहीं पा रहा था। हम तुरंत उसे गायत्री हॉस्पिटल लेकर चले गए।